वैज्ञानिक तरीके से फूलगोभी की खेती का लिया जायजा
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। 'देखें, सीखें और अपनाएं' कार्यक्रम के तहत उद्यान विभाग के अधिकारियों ने वृंदावन और महेशवाड़ा में खेतों में लगी फूलगोभी की फसल का प्रत्यक्षण किया। उद्यान विभाग, बामेती पटना के उपनिदेशक रंजीत प्रताप पंडित ने वृंदावन के किसान विनय कुमार सिंह और महेशवाड़ा के चंदन कुमार के करीब डेढ़ एकड़ में लगी फूलगोभी की फसल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उपनिदेशक ने किसानों से फूलगोभी की बुआई, सिंचाई, उर्वरक के प्रयोग, कीट प्रबंधन सहित फसल उत्पादन से जुड़ी विभिन्न जानकारी ली। उन्होंने किसानों को खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। बीटीएम विवेकानंद सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कम लागत में सब्जियों का बेहतर उत्पादन लेकर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को परंपरागत खेती के बजाय वैज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.