सासाराम, जून 9 -- करगहर, एक संवाददाता। वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन और पशुओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मंगलवार को डिभियां स्थित महावीर मंदिर परिसर में ज्ञानधारा मंथन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएन पांडेय ने किया। पशुपालकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन कर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सही प्रबंधन और पोषण अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं का उचित रखरखाव, संतुलित एवं गुणवत्ता पूर्ण पशु आहार देकर किसान दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकते हैं। गोष्ठी में उपस्थित पशुपालकों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिसका समाधान पशु चिकित्सकों द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ. श्रेष्ठ सि...