प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत तीन अज्ञात पर 21 फरवरी को दर्ज हुए पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की विवेचना के क्रम में पीड़ित नाबालिगों का पुलिस मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल परीक्षण के तहत आयु निर्धारण के लिए बेली अस्पताल में नाबालिगों के दांत की भी जांच की गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि फॉरेंसिक चिकित्सा में आयु निर्धारण के लिए 25 साल से अधिक उम्र के लोगों में गुस्ताफसन विधि का प्रयोग किया जाता है। इस विधि के तहत दांत के निकलने से लेकर दांत के ऊपरी आवरण की रेखाओं का सूक्ष्मदर्शी से गिनकर आयु का पता लगाते हैं। जांच के दौरान दांत के केंद्रीय भाग के लंबवत खंड के सूक्ष्म परीक्षण करके भी आयु का पता किया जाता है। जांच के जरिए दांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.