रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी जनगणना में जातियों की सही, प्रमाणिक और एकरूप गणना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रेम सिंह यादव के नेतृत्व में बाजपुर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातियों के वैज्ञानिक वर्गीकरण, मानकीकृत जाति सूची तैयार करने और प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड आवंटित करने की मांग उठाई गई। प्रेम सिंह यादव ने कहा कि जाति जनगणना के आंकड़े सामाजिक न्याय और नीति-निर्माण के लिए उपयोगी तभी होंगे, जब सभी जातियों की गणना एक समान और प्रमाणिक पद्धति से की जाएगी। यह भी पढ़ें- सटीक जाति जनगणना के लिए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन कहा कि भारत की सामाजिक संरचना में एक ही ज...