वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें किसान: निदेशक
समस्तीपुर, जून 25 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ.रत्नेश कुमार झा ने कहा कि मौसम के बदलते परिवेश में कृषि को लाभकारी बनाना बड़ी चुनौतियों में शामिल है। इसमें वैज्ञानिक तकनीको का उपयोग, मृदा जांच व समय पर बुआई समय की मांग है। वे बुधवार को विवि से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली परिसर में किसानो को संबोधित कर रहे थे। मौका था केवीके व कृषि जागरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समृद्ध किसान उत्सव का। खेत बचाओ अभियान के तहत स्वस्थ मिट्टी, सशक्त विकास, समृद्ध बिहार विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौसम की चुनौतियों से निबटने के लिए वैज्ञानिक तकनीक व किसानो की सजगता जरूरी है। उन्होंने मृदा जांच कराकर वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप फसल व उर्वरको के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने समय पर बुआई करने से होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.