वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय, केवीके मुंगेर में 25वीं एसएसी बैठक आयोजित
मुंगेर, अगस्त 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), मुंगेर के प्रांगण में गुरुवार को 25वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति (एसएसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. अभय मानकर उपस्थित रहे। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से अटारी पटना के डॉ. अमरेन्द्र कुमार एवं सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर. के. सोहाने ने जुड़कर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अभय मानकर ने कहा कि वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की पहुंच सीधे खेत-खलिहानों तक होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र की गतिविधियों को किसानों की जमीनी और वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया ताकि कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ किसानों की आय दोगुनी की जा सके। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.