प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- कुंडा, संवाददाता। राजा साहब किसानों की भलाई के लिए ही सदैव संघर्ष करते रहे। मैं सदैव किसानों के हित में कार्य करने का प्रयास करती रहू्ंगी। किसानों की आर्थिक स्थित में सुधार केवल वैज्ञानिक खेती से ही संभव होगा। यह बातें राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान ऐठूं कालाकांकर में आयोजित राजा दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए मुख्य अतिथि, चेयरपर्सन पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कही। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने संगोष्ठी में आए किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व का वितरण किया। किसानों को खेती से अधिक लाभ अर्जित करने को वैज्ञानिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंचार्ज डॉ. नवीन कुमार सिंह ने राजा दिनेश सिंह के व्यक्तित्व, किसान हितैषी योगदान पर चर्चा की। प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.