वैज्ञानिक खेती के नाम पर 50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 21 -- वैज्ञानिक खेती के नाम पर सरकारी सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी सुशील कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेती में लगने वाली लागत का 80 प्रतिशत हिस्सा सरकारी सब्सिडी के रूप में वापस दिलाने का झांसा देकर पीड़ित किसान से करीब 50 लाख रुपये एडवांस लिए थे। मामले में 2020 में धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जार्जटाउन थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को विद्या वाहिनी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगे मूलरूप से मिर्जापुर के जिगना थानाक्षेत्र में बिहसड़ा का रहने वाला सुशील कुशवाहा नैनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.