कन्नौज, जून 15 -- कन्नौज। खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में जनपद में चलाए जा रहे "विकसित कृषि संकल्प : सघन खेत बचाओ अभियान" के तहत सोमवार को विभिन्न विकास खंडों में किसान जागरूकता कार्यक्रम और कृषि प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रमों में 1846 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अभियान के अंतर्गत जलालाबाद, छिबरामऊ और सौरिख विकास खंड के छह गांवों में आयोजित शिविरों में किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो उर्वरकों के प्रयोग, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम फूलनपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत...