वैज्ञानिक की मौत में विसरा रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की तफ्तीश
लखनऊ, जुलाई 21 -- गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंजीनियर एवं ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत के मामले में विभूतिखंड पुलिस की तफ्तीश धीमी हो गई है। पुलिस की जांच अब विसरा रिपोर्ट पर टिकी है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, ड्रोनमैन के भाई रोहित सिंह ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब भाई की मौत के उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा उनके बेटे तपिश, उदित और बेटी तारिणी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (गिरफ्तारी की धारा) में केस दर्ज है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? राहुल महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार बीजापार इलाके के छपरा गांव के रहने वाले थे। गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के युवा वैज्ञानिक एवं डिजाइन इनोवेटर एंड इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.