प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वास्तविक और वैज्ञानिक तरीके से जाति जनगणना कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में रविवार को पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में कराई जा रही जाति जनगणना से सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सही आंकड़े सामने आने की संभावना कम है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि देश में तेलंगाना मॉडल की तर्ज पर वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से जाति जनगणना कराई जाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जब तक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग से जुड़े आंकड़ों के लिए स्पष्ट, पारदर्शी और अधिसूचित व्यवस्था ...