वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष बने प्रो. सुनील
गंगापार, नवम्बर 28 -- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने पर दिल्ली में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मूल रूप से बलरामपुर, बरेठी के रहने वाले प्रो. सुनील कुमार सिंह ने अपनी उपलब्धि पर कहा कि अपनी संस्कृति, सभ्यता और पूर्वजों से मिले संस्कार ही व्यक्ति को इस ऊंचाई तक पहुंचाते हैं। उनकी इस नियुक्ति पर सहसों निवासी प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह पटेल, अनिल कुमार सिंह, संदीप द्विवेदी, पिंटू दुबे, भूपेंद्र मिश्र पप्पू ,वीरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.