नैनीताल, मई 9 -- नीरज जोशी भवाली। अंतरिक्ष वैज्ञानिक एएस किरण कुमार का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के कैडेट्स एवं स्टाफ को देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक से संवाद करने और प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिला। अपने संबोधन में किरण कुमार ने अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम ने संचार, मौसम विज्ञान, नेविगेशन और पृथ्वी अवलोकन जैसे क्षेत्रों में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने चंद्रयान मिशन और मंगलयान मिशन की सफलता से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.