आगरा, दिसम्बर 23 -- वैज्ञानिकों से खेती बाड़ी में नए-नए तरीके समझे। उन्नत किस्म के बीज लाए। कृषि यंत्रों का बेहतर उपयोग सीखा। सरकार की योजनाओं का गहन अध्ययन किया और पैदावार बढ़ाने में सफलता का मुकाम हासिल किया। यह बात एकाध किसान ने नहीं बल्कि 28 किसानों ने खेतों पर दिनरात एक करके उन्नति की इबारत लिखी। नतीजा तमाम किसानों के बीच प्रगतिशील किसानों के किस्से गूंजे तो अधिकारियों ने तालियों से हौंसला बढ़ाया। यूं तो हर किसान अच्छी पैदावार लेने के लिए अपने खेतों में खूब मेहनत करता है, लेकिन ऐसे भी प्रगतिशील किसान हैं जिनमें लीक से हटकर कुछ नया करने की ललक रहती है। वे कृषि वैज्ञानिकों से निरंतर सलाह लेकर खेतों पर प्रयोग करते रहते हैं। कृषि विभाग में ऐसे 28 किसानों को सूचीबद्ध किया। उनकी पैदावार और खेती में आय बढ़ाने से उन्हें अलग से पहचान मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.