फरीदाबाद, मई 30 -- नूंह। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नूंह जिले के बड़का अलीमुद्दीन, पल्ला-पलड़ी और खोड़बसई गांव में किसान गोष्ठियां हुईं। इसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत फसल किस्मों, मृदा जांच, जैविक खाद और फूलों की खेती की जानकारी दी। किसानों को कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने के तरीके भी बताए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सैकड़ों किसानों ने गोष्ठियों में भाग लिया और विशेषज्ञों से सवाल पूछकर समाधान पाए। किसानों ने इन गोष्ठियों को बहुत फायदेमंद बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.