वैज्ञानिकों ने मृदा उर्वरता बढ़ाने की किसानों को दी जानकारी
चंदौली, जून 17 -- चंदौली। खेत बचाओ एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की ओर से चहनियां ब्लाक के कैथी गांव में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केवीके वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती और मृदा उर्वरता बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर उद्यान वैज्ञानिक मनीष सिंह ने वृक्षारोपण की आवश्यकता, फलदार पौधों के रोपण की उपयुक्त विधि, गड्ढों की तैयारी एवं खाद प्रबंधन के विषय में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों को उद्यान विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं, पौधारोपण कार्यक्रमों, सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीकों की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हरी खाद की तरफ लौटें किसान, उर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.