कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सस्य विज्ञान विभाग की ओर से जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन डॉ. यूएन शुक्ला, विभागाध्यक्ष डॉ. एमजेड सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार ने जैविक खेती के लाभ, डॉ. नौशाद खान ने ग्राम स्तर पर क्रियान्वयन तथा अतिथि वक्ता डॉ. मुनीश कुमार ने छात्रों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें टिकाऊ कृषि के महत्व से अवगत कराना है। डॉ. विनीत धीर, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. श्वेता गुप्ता ने भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.