वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के सुझाव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद में तिलहन फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय मूंगफली उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक विधि से मूंगफली की खेती कर अधिक उत्पादन लेने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्राध्यक्ष डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के चयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अच्छी उपज की शुरुआत गुणवत्तापूर्ण बीज से ही होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.