वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक के निर्देशन में देश के दो युवा शोधकर्ताओं ने सुपरबग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी दर्ज की है। इन्होंने दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया खत्म करने वाले वायरस को खोजा है। इस वायरस से ऐसे बैक्टीरिया के खिलाफ कारगर काम किया जा सकेगा जो अपने चारों तरफ सुरक्षा परत बनाकर दवाओं से बेअसर हो जाते हैं। यह शोध स्प्रिंगर के प्रतिष्ठित जर्नल 'अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी ऐंड बायोटेक्नोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है। इन खतरनाक ड्रग रेजिस्टेंट बैक्टीरिया का संक्रमण अमूमन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को होता है। युवा शोधकर्ताओं ने इस 'बैक्टीरियोफेज' (बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले वायरस) की खोज की है। यह एंटीबायोटिक दवाओं को बेअसर करने वाले खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म करने में सक्षम है। कोलकाता के 32 वर्षीय सोव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.