वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाया आधुनिक खेती के गुर
सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा योजना) के अंतर्गत ग्रामीण महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और रोग प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने गेहूं की फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों और उनके नियंत्रण के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को समय पर रोग पहचान और उचित दवा के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही मूंग की खेती को लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे अतिरिक्त आय के साथ-साथ मृदा की उर्वरता भी बढ़ती है। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने आम की फसल में लगने वाले कीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.