रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 'बदलाव कार्यक्रम' के अंतर्गत गुरुवार को सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय रुद्रपुर परिसर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों को गन्ने की खेती को घाटे से उबारकर लाभकारी बनाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में गन्ना अनुसंधान केंद्र, काशीपुर से आए वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार एवं प्रमोद सिंह ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में किसानों को संबोधित किया। डॉ. संजय कुमार ने मृदा स्वास्थ्य को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए संतुलित मात्रा में खाद और कीटनाशकों के प्रयोग पर जोर दिया। प्रमोद सिंह ने ऊधमसिंह नगर जिले की जलवायु के अनुकूल संस्तुत गन्ना प्रजातियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक गन्ना आयुक्त शैलेन्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.