मेरठ, मार्च 21 -- दौराला चीनी मिल के तत्वावधान में वर्कस क्लब में शनिवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चीनी मिल क्षेत्र के 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अभिषेक तोमर ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने किसानों को प्रचलित गन्ना प्रजाति सीओ 0238 के स्थान पर सीओएस 18231, सीओएस 19231, सीओ 0118, सीओएलके 14201 और सीओएलके 16202 जैसी उन्नत प्रजातियों की बुवाई कर गन्ना उत्पादन बढाने के टिप्स दिए। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने टॉप बॉरर से बचाव के लिए खेतों में लाइट ट्रैप लगाने पर विशेष जोर दिया। गन्ना विकास वरिष्ठ प्रबंधक डा. प्रणव राणा ने रेड रॉट रोग से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा के उपयोग को प्रभावी बताते हुए किसानों को इसकी उपयोगिता समझाई। गन्ना विकास परिषद दौराला के ज्येष्ठ गन्ना विकास...