वैज्ञानिकों ने किसानों को दी प्राकृतिक खेती के तकनीक की जानकारी
पूर्णिया, अगस्त 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वैज्ञानिकों ने कृषक सेवा सलाहकार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सांपा रहिका गांव का भ्रमण कर किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के खेतों तक पहुंचकर खेती से जुड़ी समसामयिक समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से समाधान करना था। इसी क्रम में वैज्ञानिकों की टीम ने सांपा रहिका के किसान सीताराम मेहता के खेत में प्राकृतिक खेती की विधि से लगाए गए केला, अदरक और हल्दी सहित अन्य फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन पौधों की जड़ों में जीवामृत का प्रयोग किया गया था अथवा फसलों पर इसका छिड़काव किया गया था, उनमें पौधों की वृद्धि एवं हरियाली बेहतर थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: किसान प्रशिक्षण : प्राकृतिक व जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.