काशीपुर, मार्च 10 -- जसपुर। गन्ना किसान संस्थान काशीपुर ने कृषकों को गन्ना उत्पादन की नवीनतम जानकारी, तकनीकी सुझाव दिए। ग्राम राजपुर में आयोजित बैठक में पहुंचे वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने गन्ने की विभिन्न प्रजाति, उनके लिए उपयुक्त परिस्थितियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शीघ्र प्रजाति, सामान्य प्रजाति के बारे में किसानों को अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीटों के बारे में बताते हुए उनके नियंत्रण के उपाय भी सुझाए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह ने गन्ना विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। चीनी मिल के सीसीओ पंकज कुमार ने चीनी मिल द्वारा किए गन्ना भुगतान की जानकारी दी। यहॉ प्रियंका आर्या, विनेश कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, गोपाल दत्त, अरुण कुमार, सहेद्र सिंह, प्रियंका बधानी, मनाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.