गया, जून 11 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देश पर गुरुवार को शेरघाटी के पलकिया गांव में किसान जागरूकता और प्रशिक्षण आमस कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबौर, भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के उपनिदेशक डॉ. अभय मानकर ने अध्यक्षता की। आमस कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान ई. विमलेश कुमार पांडेय, मानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ई. मनोज कुमार राय व डॉ. मानकर ने किसानों को खेतों की उर्वरता बढ़ाने के लिए जैव उर्वरकों, कम्पोस्ट व हरी खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीक, पीएसबी, एजोटोबैक्टर, राइजोबियम जैसे जैव उर्वरकों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।ई. यह भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने कम्पोस्ट उत्पादन तकनीक पर दिया जोर विमलेश कुमार पांडेय ने 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत संतुलित उर्वरकों ...