लखनऊ, अप्रैल 25 -- आगामी विधाानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटी है। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों के संपन्न होने के बाद अब बारी जिला प्रशिक्षण वर्गों की है। इसी क्रम में शनिवार को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' की प्रदेश योजना बैठक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि एक सशक्त, जागरूक और वैचारिक रूप से समृद्ध कार्यकर्ता ही संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाता है।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को न केवल संगठनात्मक कार्यशैली का ज्ञान मिलता है, बल्कि उनमें राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और सेवा भाव भी विकसित होता है। यूपी में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन संगठन की सक्रियता और क...