रामपुर, मई 9 -- पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से उत्साहित भाजपा अब अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की रणनीति खामोशी से तैयारी करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की है जिसके बूते यूपी में 'हैट्रिक' बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसकी शुरूआत रामपुर से कर दी गई है। शुक्रवार को कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मिलक विधायक राजबाला सिंह ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक विकास यात्रा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, अंत्योदय...