मेरठ, जून 8 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में रविवार को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका' था। यह आयोजन गुरु गोरक्षनाथ महाराज की कृपा और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि वैचारिक मतभेदों को भुलाकर राष्ट्रहित में हिन्दू समाज को एकजुट होना है। 'ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन'की ओर से आयोजित संगोष्ठी के प्रारंभ में छात्र-छात्राओं की ओर से हनुमान चालीसा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। उसके बाद ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक और कार्यक्रम संयोजक शशि प्रकाश सिंह ने इस आयोजन को एक व्यापक अभियान बताया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से शुरू हुई यह समरसता यात्रा उत्तर प्रदेश के ...