जहानाबाद, जून 14 -- वैगनआर से कुचलकर महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल मखदुमपुर मुसी मोड की घटना, पटना गया रोड ढाई घंटे तक रहा जाम मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर मुसी मोड पर सड़क घटना में महिला नेहा कुमारी ( 30) वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। वह मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मंझोस गांव की रहने वाली थी। घटना में उसके पति श्याम नंदन प्रसाद उर्फ करु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से गया जा रही थी।मखदुमपुर बाजार से निकालने के बाद एनएच 22पर मुड़ने के क्रम में एक स्विफ्ट डिजायर से हल्का ठोकर लगा जिससे महिला गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद तेज गति से पीछे से एक दूसरी गाडी वैगन आर आ गया और कुचलते हुए गया की ओर भाग गया। घटना के बाद बड़ी ...