उन्नाव, फरवरी 26 -- पुरवा। बरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे पानी भरे गड्ढा जा गिरी। देखते ही देखते पानी में डूबने लगी। उसी समय पीछे से आ रहे भाजपा नेता नीशू शुक्ला और उनके साथियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में छलांग लगाकर बच्चों और परिजनों को बाहर निकाल उनकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, सोहरामऊ कस्बा निवासी नीरज शुक्ला (40) पुत्र राजकुमार शुक्ला अपनी भाभी अंजली शुक्ला (40) पत्नी मुकेश शुक्ला, भतीजियों अनुष्का (15), तनिष्का (13), अनन्या (9), बेटे प्रणव (7) और आदविक (10) को लेकर पुरवा थाना क्षेत्र के गांव ममरेजपुर में बहनोई अशोक दीक्षित के बेटे सत्यम के बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे सभी लोग वैगनआर कार से वापस स...