मेरठ, अप्रैल 8 -- यूनिवर्सिटी रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से रैपिडो बाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार व आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल की अजंता कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अभिषेक सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम को उन्होंने रैपिड स्टेशन जाने के लिए आनलाइन रैपिडो बाइक बुक की थी। जब वह रैपिडो पर सवार होकर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.