अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निर्माणाधीन वैक्स म्यूजियम का निरीक्षण कर वहां प्रगति पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रामायण वैक्स प्रतिमाओं का अवलोकन किया तथा उनकी गुणवत्ता एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्स म्यूजियम जनपद की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिससे पर्यटकों एवं आमजन को भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं साज-सज्जा संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा म्यूजियम को आकर्षक एवं जनोपयोगी ...