वैक्सीन से नियंत्रित होने वाली बीमारियों का दिया गया प्रशिक्षण
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। सिविल सर्जन सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय वीपीडी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वैक्सीन से नियंत्रित होने वाली बीमारी यथा पोलियो, टिटनेस, काली खांसी, डिप्थीरिया आदि से बचाब का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता सह विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ मृत्युंजय ने उपस्थित सभी को वीपीडी के अंतर्गत आने वाली बीमारियों के प्रकोप से बचाने के लिए शीघ्र पहचान कर संबंधित क्षेत्र को टीकाकरण के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में डीआरसीएचओ डॉ एस के रवि और कार्यशाला समन्वयक सुरेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, कोल्ड चेन हैंडलर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टीकाकरण सुधार के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- ससमय टीकाकरण से ही रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.