हाथरस, अप्रैल 18 -- हाथरस। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमआई आलम द्वारा शनिवार को हसायन क्षेत्र के टीकाकरण सत्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन स्थित कोल्ड चेन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं टीकाकरण सत्र पर आशा द्वारा बुलावा पर्ची का वितरण नहीं किया गया तो सीएचसी के कोल्ड चेन में वैक्सीन वितरण और स्टॉक रजिस्टर का ई-विन पोर्टल के सापेक्ष भौतिक सत्यापन नहीं मिला। इस पर डीआईओ ने नाराजगी प्रकट स्पष्टीकरण तलब करने के एमओआईसी को निर्देश दिए। डीआईओ/डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम हसायन क्षेत्र के गांव कलूपुरा उपकेंद्र नगला रति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम विजयलता द्वारा दिनेश के घर पर सत्र का आयोजन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- हुलासगंज सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक एएनएम द्वारा 12 लाभार्थियों के सापेक्ष मात्...