प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक स्तर के अधिकारियों संग एएनएम, आशा बहुओं को वैक्सी लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। एसपीबी वैक्सीन 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाई जाएगी। प्रशिक्षण में बताया कि यह वैक्सीन सभी ब्लॉक मुख्यालय पर दी जाएगी एवं सिंगल डोज वैक्सीन है। यह वैक्सीन की एक डोज पूरे जीवन सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से निजात दिलाएगी। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर से नशीन, डॉ. एएन राय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, महेश सिंह जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, ज्ञानेंद्र कोऑर्डिनेटर को प्राप्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...