भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मेन रोड स्थित खुद्दाम-ए-हज समिति के कार्यालय में गुरुवार का बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हज यात्रा पर जाने वालों का हेल्थ कार्ड तैयार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान ने बताया कि इस साल हज पर जाने वाले सभी हज यात्रियों का हेल्थ कार्ड तैयार किया जा रहा है। यात्रियों से आह्वान किया वैक्सीनेशन टीकाकरण जरूर कराएं। इसके लिए दूसरी ट्रेनिंग मदरसा अरबिया मदिनतुल इल्म, पीरखनपुर भदोही 25 मार्च को नौ बजे से होगी। अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष चक्र के निर्देश पर डा. रामपाल यादव, डा. अफरोज अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहेंगे। सभी यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग होगा और वैक्सीन लगाया जाएगा। साथ ही सभी यात्रियों को फिटनेस हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।सच...