वैक्सीन पर भ्रांतियां फैलाने के आरोप में आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर शहरी क्षेत्र में वर्ष 2014 से कार्यरत एक आशा कार्यकर्ता की सेवा स्वास्थ्य विभाग ने समाप्त कर दी है। मामला सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन बातें फैलाने से जुड़ा है। मंगलवार शाम सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के संज्ञान में यह मामला आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। आरोप था कि फेसबुक पर वायरल एक कथित वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग में संबंधित आशा कार्यकर्ता खुद को काशीपुर की आशा बताते हुए वैक्सीन के विरोध की बात करती सुनाई दे रही है। कथित वीडियो में उसने दावा किया कि विभाग की ओर से बच्चियों को वैक्सीन लगाने का दबाव बनाया जा रहा है और वैक्सीन के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। साथ ही उसने अन्य आशा कार्यकर्ताओं से भी वैक्सीन का विरोध करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और अफव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.