वैक्सीन कोर्स पूरा होने के बावजूद रैबीज से बच्चे की मौत
बदायूं, जुलाई 7 -- उघैती, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग से हैरत करने वाला मामला संज्ञान में आया है। तीन रैबीज वैक्सीन लगने के बाद सात साल के बच्चे की संक्रमण से मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कस्बे की गर्वी पट्टी में रहने वाले नाजिम का सात साल का बेटा ताजीम बीती तीन जून को घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसको आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। परिजन मरहम पट्टी कराने के बाद चार जून को उसको बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल पर पहली वैक्सीन चार जून, दूसरी नौ जून एवं तीसरी 12 जून को लगाई गई। नाजिम के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात उसकी तबियत बिगड़ने लगी। स्थानीय स्तर पर उपचार से लाभ नहीं मिला,तो उसको अलीगढ़ लेकर चले गए। अलीगढ़ पहुंचने के बाद इसमें रैबीज के लक्षण दिखाई देना शुरू हो गए। यहां से उसको इलाज के लिए दिल्ली ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.