गिरडीह, मई 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सभागार भवन में एचपीवी (ह्यूमन पोपुलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की एक बैठक बीडीओ अमल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप तिर्की ने बताया कि 30 मार्च से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी एच पीवी टीकाकरण अभियान के तहत अगले तीन माह तक 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों को टीका लगाया जायेगा। कहा कि यह टीकाकरण प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। जिसमें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सकेगा। यह भी पढ़ें- सवाईकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगाया गया एचपीवी का टीका कहा कि उप...