कौशाम्बी, जुलाई 17 -- सर्वाइकल कैंसर से 14-15 वर्ष की बालिकाओं को बचाने के लिए चलाए गए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में कौशाम्बी पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफलता पर सूबे की राज्यपाल ने जनपद की पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के सक्रिय सहयोग से संचालित इस अभियान में 14 जुलाई को कोतवाली मंझनपुर एवं 15 जुलाई को पुलिस लाइन में विशेष कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों के माध्यम से कुल 1978 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जनपद की पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतरीन समन्वय स्थापित करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और अभियान को बिना किसी रुकावट के संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- डीएम सहित चार अधिकारी सम्मानित इस उपलब्धि पर राज्यपा...