ललितपुर, जुलाई 17 -- ललितपुर। धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के विशेष अफसर सक्रिय हो गए हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ने विद्यालय में बच्चों की उल्टी के दो और पानी के चार नमूने लेकर जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा है। बीते रोज अटल आवासीय विद्यालय में दोपहर के समय भोजन करने के बाद एक-एक करके कई बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जहां बच्चों के उपचार में जुट गयी, तो वहीं जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. देशराज इस घटनाक्रम की वजह जानने के लिए आवश्यक कार्रवाई में लग गए। यह भी पढ़ें- 90 बच्चे पड़े थे बीमार, 37 मेडिकल कालेज तो 53 का विद्यालय में उपचार बच्चों की सेहत को बिगाड़ने वाले वैक्टीरिया का पता लगाने के लिए जिला महामारी रोग विशेषज्ञ के साथ स्वास्थ...