वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मार्ग चालू रखने की मांग
सोनभद्र, मई 30 -- सोनभद्र। बगैर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग को बंद न किया जाए। उपरोक्त मांग पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्रांतीय राजमार्ग मार्ग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार राज्य को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों से स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों एवं छात्रों का आवागमन होता है। कार्यदायी संस्था को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था बनाए मार्ग को अवरुद्ध किया जाना बहुत ही गैर जिम्मेदारी एवं अविवेकी निर्णय है। इस प्रचण्ड गर्मी में मरीजों एवं आमजन का बहुत बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- आरओबी निर्माण के दौरान पैदल और बाइक मार्ग बनाने पर बनी सहमति एंबुलेंस एवं अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.