वैकल्पिक विषय को दर्शाते हुए छात्रों की विषयवार सूची 13 तक भेजने का निर्देश
पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2024-26 के छात्रों की वैकल्पिक विषय के अनुसार सूची देने के लिए सभी स्नातकोत्तर कॉलेज और स्नातकोत्तर विभागों को पत्र भेजा है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2024-26 के छात्रों का नामांकन हो चुका है। चतुर्थ सेमेस्टर में छात्रों को वैकल्पिक विषय का चयन करना होता है। अतः चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हेतु वैकल्पिक विषय को दर्शाते हुए छात्रों की विषयवार सूची 13 जून तक प्रेषित करेंगे। साथ ही आतंरिक परीक्षा का अंकपत्र तैयार रखेंगे ताकि मार्क्स इंट्री के लिए पोर्टल को 18 जून से खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : 12 तक बीएड द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.