हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को जिले के परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी। अधिकतर छात्रों का कहना था कि पहला पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा, जबकि दूसरे पेपर में कुछ विषयों के प्रश्नों ने अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा एमजी रोड स्थित परीक्षा केंद्र वेणी माधव के बाहर बैग जमा करने वाले परीक्षार्थियों की लंबी लाइन लगी दिखाई दी, परीक्षा छूटने पर अपने बैग वापस पाने के लिए परीक्षार्थियों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा, कन्नौज से परीक्षा देने आए अमित कटियार ने बताया कि यदि एग्जाम सेंटर के बाहर छात्रों के लिए ...