बागपत, अप्रैल 25 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली के पास वैकल्पिक रास्ता बंद कराने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध कर रात्रि में पहरा शुरू किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर रास्ता बंद नहीं होने दिया जाएगा। दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली के निकट पुसार बराल मार्ग पर ऊपर चढ़ने एवं उतरने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया हुआ है। जिसपर इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चल रहे कार्य के लिए वाहनों का आवागमन बना रहता था। अब एनएचएआई उक्त रास्ते को बंद कराना चाहती है लेकिन क्षेत्रवासी इसका विरोध कर रहे है। क्षेत्रवासी उक्त स्थान पर कट देने की मांग करते आ रहे है। शुक्रवार देर रात जब एक मशीन उक्त रास्ते के पास पहुंची तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई कि मशीन रास्ते को बंद करने पहुंच गई है। इसकी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.