घाटशिला, फरवरी 24 -- वैकल्पिक रसोईया संयोजिका चयन का मिला आदेश धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड की सरस्वती माता वाहिनी रसोईया-संयोजिका संघ की धालभूमगढ़ इकाई ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के नाम पत्र देकर झारखंड सरकार के 17 फरवरी 2026 को जारी आदेश पत्र को निरस्त करने की मांग की है। जारी आदेश पत्र में मध्याह्न भोजन के लिए वैकल्पिक रसोईया संयोजिका चयन का आदेश दिया गया है। इसके साथ सरकार की ओर से आदेश को वापस नहीं लेने पर संघ ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है हड़ताल के दौरान वैकल्पिक रसोई के साथ वाद-विवाद होने पर विभाग एवं रसोईया स्वयं जिम्मेदार होंगे। ज्ञापन में टूम्पा राय, संध्या राय, टुंपा कालिंदी, रूपा नमता, कौशल्या देवी सहित 16 रसोइया संयोजिका ने हस्ताक्षर किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.