वैकल्पिक मार्ग में फंसी एंबुलेंस, एक घंटे बाद पहुंची प्रसूता के घर
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- फतेहपुर, संवाददाता किशनपुर कस्बे के समीप तुर्की पुल के बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की बदहाल स्थिति मंगलवार देर रात एक मरीज के लिए मुसीबत बन गई। प्रसव की सूचना पर महावतपुर असहट गांव जा रही एंबुलेंस वैकल्पिक मार्ग में फंस गई। करीब आधे घंटे तक प्रयास के बावजूद एंबुलेंस बाहर नहीं निकल सकी। जिसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया लेकिन खराब रास्ते के कारण वह भी मौके तक नहीं पहुंच सकी। सूचना पर जेसीबी मशीन बुलाई गई।जेसीबी की मदद से एंबुलेंस को धक्का देकर किसी तरह रास्ते से निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटे की देरी हो गई और इसके बाद एंबुलेंस पीड़ित के घर पहुंच सकी। ग्रामीणों जगदंबा, गुलशन, गयादीन, दशरथ और नीरज आदि ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग से लगातार ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, जिससे रास्ता जगह-जगह खराब हो गया है। बारिश के बाद स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.