हमीरपुर, जून 2 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा के कपसा मार्ग पर बांदा-कानपुर रेलखंड में बजरंग आश्रम के निकट रेलवे फाटक संख्या एस-17 पर निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज के कारण बंद मुख्य मार्ग बंद होने से यहां पर मंगलवार की शाम जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें घंटों तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे हैं।रेलवे ने इस निर्माण कार्य के चलते कपसा मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद करने की सूचना प्रकाशित की थी। लेकिन 19 दिन बाद भी यह मार्ग नहीं खोला गया है। मार्ग बंद होने से लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए रेलवे ने चंद्रावल संख्या 13/34-2 के पास वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था। इस मार्ग से कार, ऑटो और दोपहिया वाहन गुजर रहे हैं। मंगलवार की शाम क्षेत्र में बारिश होने से वैकल्पिक मार्ग की मिट्टी में कीचड़ ही कीचड़ होने से यहां कई वाहन फं...