नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- मुंबई। रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज अंशुल सिंघल ने वैंट्रॉक रियल एसेट्स की शुरुआत की है जिसकी 4200 करोड़ रुपए की विकास योजना तय की गई है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ अंशुल सिंघल ने बताया, यह वेयरहाउसिंग, औद्योगिक और लॉजिस्टिक पार्कों पर केंद्रित रियल असेट्स प्लेटफॉर्म होगा। प्रस्तावित विकास एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में होगा। कंपनी आगे जाकर अन्य चरणबद्ध रूप से अन्य रियल एस्टेट श्रेणियों में विस्तार करने की योजना बना रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...