वे 30 हजार थे, 240 पुलिसकर्मियों को किया जख्मी; CJP आंदोलन में बल प्रयोग पर SC में दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- जंतर-मंतर पर एक महीने तक चले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान 20 जुलाई को 'संसद चलो मार्च' के समय प्रदर्शनकारियों पर बलप्रयोग को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत में दाखिल हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अधिकतम संयम बरतते हुए कार्रवाई की गई। यह भी कहा गया है कि 30 हजार प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और हिंसा होने लगी थी, 240 पुलिसकर्मियों को घायल किया गया। दिल्ली पुलिस ने सर्वोच्च अदालत को बताया कि इसके कर्मियों ने 'अधिकतम संयम के साथ लेकिन न्यूनतम आवश्यक बल' का प्रयोग किया। डीसीपी (नई दिल्ली) सचिन शर्मा की ओर से दिए गए हलफनामे में कहा गया है कि भीड़ हिंसक हो गई थी और उन्होंने कई स्तर के बैरिकेड को तोड़कर संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.